विश्व में कृषि के प्रकार
हेलो दोस्तों आज हम बात करने वाले है विश्व में कृषि के प्रकार कितने है और ये किस चीज के उत्पादन के लिए किये जाते है , तो चलिए दोस्तों जानते है विश्व कृषि के प्रकार कौन कौन से हैं।
विश्व में कृषि के विशेष प्रकार
विटीकल्चर कृषि -
अंगूरों का व्यापारिक स्तर पर उत्पादन ही विटीकल्चर कृषि है।
पीसीकल्चर या एक्वाकल्चर कृषि -
व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली मछली पालन क्रिया को पीसीकल्चर या एक्वाकल्चर कृषि कहते है
सेरीकल्चर कृषि -
रेशम उत्पादन की क्रिया जिसमे शहतूत आदि की कृषि भी सम्मलित है सेरीकल्चर कृषि कहते है।
हार्टीकल्चर कृषि -
व्यापारिक स्तर पर किये जाने वाला विभिन्न प्रकार के फलों का उत्पादन हार्टीकल्चर कृषि कहलाता है।
ओलिविकल्चर कृषि
व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली जैतून की खेती को ओलिविकल्चर कृषि कहते है।
एपिकल्चर कृषि -
व्यापारिक स्तर पर शहद उत्पादन हेतु मधुमक्खी पालन को एपिकल्चर कृषि कहते है।
फ्लोरीकल्चर कृषि -
व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली फूलो की खेती को फ्लोरीकल्चर कृषि कहते है।
सिल्वीकल्चर कृषि -
वनो के संरक्षण एवं संवर्धन से सम्बंधित क्रिया को सिल्वीकल्चर कृषि कहते हैं।
ओलेरीकल्चर कृषि -
जमीन पर फैलने वाली की व्यापारिक कृषि को ओलेरीकल्चर कृषि कहते हैं।
फुटलूज उद्योग -
सामान्यतः हल्के उद्योग है जिनके स्थायी करण के लिए किसी विशिष्ट स्थान (कच्चा माल ,परिवहन ,बाजार आदि की सुविधा के आधार पर ) की आवश्यकता नहीं होती है ;जैसे सॉफ्टवेयर उद्योग।
एक टिप्पणी भेजें
Please comment on you like this post.