Vishv ki Pramukh Vayudab Petiya
हेलो दोस्तों आज हम बात करेंगे वायुदाब पेटिया क्या होती है और इनकी संख्या कितनी है। तो दोस्तों हम आप को ये बताये की विश्व की प्रमुख वायुदाब पेटियां कौन-कौन सी है उससे पहले आप को ये पता होना आवश्यक है की वायुदाब पेटिया क्या होती है तो चलिए आप को बताते है की विश्व की प्रमुख वायुदाब पेटिया क्या होती है।
वायुदाब पेटिया क्या होती है
विषुवतीय प्रदेशो में अधिक गर्मी के कारण वायु अत्यधिक गर्म हो जाती है अधिक गर्म होने के कारण ऊपर उठने लगती है ,इससे विषुवतीय निम्न वायुदाब कटिबन्ध का निर्माण होता है। जो विषुवत रेखा से 10 डिग्री उत्तर या दक्षिण के अक्षांशो तक विस्तृत है। विश्व की प्रमुख वायु दाब पेटिया निम्न है।
भूमध्य रेखीय निम्न वायु दाब पेटी डोलड्रम
- भूमध्य रेखा के 5 डिग्री उत्तर एवं 5 डिग्री दक्षिण तक होती है।
- वर्ष भर सूर्य की सीधी किरणे तापमान उच्च एवं वायु दाब निम्न करती है.
- इस क्षेत्र में धरातलीय पवने नहीं चलती वायु हल्की होकर ऊपर उठती है एवं संवहनी धाराओं का जन्म होता है।
- यह एक ताप जन्य पेटी है।
- यह एक शांत कटिबन्ध है।
- इस कटिबन्ध को डोलड्रम भी कहते हैं।
उपोष्णकटिबन्धीय उच्च वायु दाब पेटी
- यह 30 से 35 डिग्री अक्षांश तक होती है।
- यह एक गति जन्य पेटी है।
- इसका तापमान उच्च होता है।
- इसका वायु दाब भी उच्च होता है।
- इस पेटी का उच्च वायु दाब तापमान से सम्बंधित न होकर पृथ्वी की दैनिक गति और वायु के अवतलन से सम्बंधित है।
- इस पेटी को अश्व अक्षांश भी कहते है।
उपध्रुवीय निम्न वायु दाब पेटी
- यह 60 से 65 डिग्री उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशो के मध्य में होती है।
- निम्न वायु दाब (पृथ्वी के घूर्णन के कारण होता है)
- यह एक गति जन्य पेटी है।
- इस क्षेत्र में गर्म जल धाराएं होने के कारण तापक्रम अधिक हो जाता है।
ध्रुवीय उच्चवायुदाब पेटी
- यह 90 डिग्री के आसपास होती है।
- इसका वायु दाब उच्च तथा तापमान निम्न होता है।
- यह एक ताप जनित पेटी है।
तो दोस्तों आप को कैसी लगी हमारी ये जानकारी हमे कमेंट बॉक्स में बताये और अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
टिप्पणी पोस्ट करें
Please comment on you like this post.