क्या आप जानते हैं की दुनिया की सबसे लम्बी मूवी कौनसी है
हेलो दोस्तों आज हम आप के लिए कुछ अलग जानकारी लेकर आये है दुनिया की सबसे लम्बी मूवी कौन सी है। दोस्तों आज के समय में बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर कोई 90 मिनट से 130 मिनट की ही मूवी बनाता है जबकि आज से दो दसक पहले फिल्मो की कहानी ढाई से तीन घंटे की होती थी पर अब फिल्मो के एक्स्ट्रा सीन काट दिए जाते है जिससे मूवी डेढ़ से दो घंटे में खत्म हो जाती है। एक्सट्रासीन होने से मूवी लम्बी तो हो जाती है दर्शको को उबाती है। लम्बाई बढ़ जाने की वजह से मूवी कमजोर हो जाती है और इसका सीधा असर कलेक्शन पर पड़ता है। दोस्तों अभी तो मूवी की लम्बाई के फायदे और घाटे की बात कर रहे थे अब बात करते है दुनिया की सबसे लम्बी मूवी कौन सी है ?
साल 1987 में आयी यह फिल्म है सबसे लम्बी
वर्ष 1987 में अमरीकन कवि और आर्टिस्ट एलडी ग्रोबन (ली डेविड ग्रोबन) की कविताओं पर आधारित फिल्म 'द क्योर ऑफ़ इंसोमनिया' रिलीज़ हुई थी। इस मूवी का रनिंग टाइम 85 घण्टे यानी 5220 मिनट का है जिसकी वजह से इस मूवी का नाम गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इस मूवी में एलडी ग्रोबन ने अपनी लिखी हुई कविताये पढ़ी हैं। इस मूवी का निर्देशन अमरीकी डॉयरेक्टर जॉन हैनरी टिमिस चतुर्थ ने किया था।
इस मूवी में कोई स्टोरी प्लॉट नहीं था
मूवी ‘द क्योर फॉर इंसोमनिया’31 जनवरी 1987 में रिलीज हुई और इसे शिकागो में स्थित द स्कूल में चलाया गया यह मूवी इतनी बड़ी थी कि इसे लगातार चलाने के बाद भी 3 फरवरी को पूरा हुआ। इस मूवी की सबसे ताज्जुब वाली बात यह थी की मूवी में किसी भी तरह का कोई स्टोरी प्लॉट नहीं था। 85 घंटे की इस मूवी में ग्रोबन अपनी करीब पांच हजार पन्नो वाली कविताओ का पाठ करते दिखते है हालांकि मूवी में कुछ जगह हैवी मैटल म्यूजिक और पोर्नोग्राफी दिखाई गयी है।
ऐसा कहा जाता है की मूवी ‘द क्योर फॉर इंसोमनिया’ को खास तौर पर नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगो के लिए बनाया गया था इसीलिए इसे एक मूवी के साथ साथ एक प्रयोग भी माना जाता है। यह भी आश्चर्यचकित करने वाली बात है कि इस मूवी को अभी भी किसी भी डीवीडी या होम फॉर्मेट में रलीज नहीं किया गया है। इसकी वजह से इस मूवी की ज्यादातर कॉपिया गुम हो चुकी है। टीमिस चतुर्थ द्वारा निर्देशित इस मूवी की अब कुछ कॉपिया ही बची है।
यह है बॉलीवुड की सबसे लम्बी मूवी
हिंदी फिल्म के प्रसिद्ध डायरेक्टर अनुराग कश्यप की मूवी 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' को बॉलीवुड की सबसे लम्बी मूवी माना जाता है। वर्ष 2012 में रिलीज हुई मूवी का कुल रनिंग टाइम 319 मिनट यानी करीब 5 घंटे की है। इसके बारे में एक दिलचस्प बात यह है की 5 घंटे की लम्बी मूवी को कोई भी सिनेमा हाल चलाने को तैयार नहीं था। यही कारण था की इस मूवी को दो भागों में रिलीज किया गया।
हाइड्रोक्सीक्लोरोक़्वीन क्या है
हाइड्रोक्सीक्लोरोक़्वीन क्या है
दोस्तों अगर आप को ये जानकारी अच्छी लगे तो हमे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
एक टिप्पणी भेजें
Please comment on you like this post.