Duniya Me Ab Tak ki Sabse Vinashkari Sunami Kb Or Kaha ai thi
हेलो दोस्तों आज हम आप के लिए एक और नई जानकारी लेकर आये है जिसमे हम आप को बताएँगे की दुनिया में अब तक की सबसे विनाशकारी सुनामी कब और कहाँ आई थी दोस्तों जब हम बात करते सुनामी की तो हमारा सबसे पहले ध्यान इस बात पर जाता है की सुनामी आखिर होता है तो चलिए हम पहले जानते है सुनामी क्या है।
सुनामी क्या है ?
एक ऐसा समुद्री तूफान या लहर जिसकी चौड़ाई सैकड़ो किलोमीटर होती है यानी की लहरों के निचले हिस्सों के बीच का फासला सैकड़ो किलोमीटर का होता है जब ये लहरें तट के पास आती है तो लहरों का निचला हिस्सा जमीन को छूने से इनकी गति कम हो जाती है और ऊचाई बढ़ने लगती है ऐसे में जब ये तट से टकराती है तब इनकी विनाश लीला आरम्भ होती है 420 किमी /घण्टा की तेजी और ऊचाई 10 से 18 मी तक की खारे पानी की दीवार को ही सुनामी कहते है। यह एक समुद्री तूफान है जिसको जापानी भाषा में सुनामी कहते है।
अब तक की सबसे विनाशकारी सुनामी 2004 में आयी थी
अबतक की सबसे विनाशकारी सुनामी 26 दिसम्बर 2004 को आयी थी जिसमे लाखो लोगो की अकाल मृत्य हो गयी थी भारत में सुनामी उतनी विनाशकारी नहीं थी जैसे की जापान अलास्का इंडोनेशिया व प्रशांत क्षेत्र में थी। हालांकि यह नहीं कह सकते की भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ हमारा विचार है की भगवान श्री कृष्ण की द्वारिका कलयुग के प्रारम्भ में लगभग पांच हजार वर्ष पहले सुनामी के कारण ही सागर में दब गई।
पर आँखों देखा हाल तो 26 दिसम्बर 2004 में आये भूचाल जनित सुनामी ने कई देशों के साथ साथ भारत के पूर्वी तट पर बहुत अधिक तबाही मचाई थी।
26 दिसम्बर 2004 में इंडोनेशिया के उत्तरी भाग स्थित असेह के निकट 8.9 की तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र में उठी सुनामी जिसने पूरी दुनिया में विनाशलीला प्रारम्भ की।
26 दिसम्बर 2004 में इंडोनेशिया के उत्तरी भाग स्थित असेह के निकट 8.9 की तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र में उठी सुनामी जिसने पूरी दुनिया में विनाशलीला प्रारम्भ की।
सुनामी में हुआ विनाश
इस विनाशकारी सुनामी में तीन लाख से अधिक लोगो की अकाल मृत्यु हो गई लाखो डॉलर का नुकसान हो गया हजारो लोग घायल हो गए बीस लाख से अधिक लोग बेघर हो गए इस सुनामी ने दक्षिण एशिया और पूर्व एशिया के देशों में भारी तबाही मचाई।
सुनामी में प्रभावित हुए देश
इस सुनामी में प्रभावित हुए देश निम्न है -
भारत ,श्रीलंका ,बांग्लादेश ,बर्मा, थाईलैंड, इंडोनेशिया (सबसे अधिक लोगो की मौत दो लाख लोग) मलेशिया है। इस सुनामी के द्वारा किया विनाश मालद्वीप ,मेडागास्कर व अफ्रीका महाद्वीप का पूर्वी तट भी काफी हद तक प्रभावित हुआ।
भारत में विनाश का अधिकतर असर तमिलनाडु के कडलीट स्थान से विजयनगरम (आंध्रप्रदेश) तक देखा गया भारत में सुदूर दक्षिण में विवेकानंद मेमोरियल व केरल के आंतरिक क्षेत्रों में क्षति हुई। इस सुनामी ने अपनी विनाशलीला अफ्रीका के सोमालिया से पोर्ट एलिजाबेथ तक व हिन्द महासागर मालदीव मेडागास्कर में भी दिखाई हम कह सकते है की संसार का हर देश इससे प्रभावित हुआ।
इसलिए यह दुनिया में अब तक की सबसे विनाशकारी सुनामी है जो 26 दिसम्बर 2004 को आई थी।
तो दोस्तों आप को कैसी लगी हमारी ये जानकारी हमे कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
एक टिप्पणी भेजें
Please comment on you like this post.