भारत के बारे में कुछ रोचक ज्ञान
हेलो दोस्तों आज हम आप के लिए भारत के बारे में कुछ रोचक ज्ञान लेकर आये है जो आप के प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक होगी दोस्तों आज हम आप को भारत के बारे में कुछ ऐसी बाते बताएँगे जो शायद ही आप ने सुनी हो तो चलिये दोस्तों शुरू करते है आज का हमारा टॉपिक भारत के बारे में कुछ रोचक ज्ञान।
भारत का सामान्य परिचय
- हमारे देश भारत को ऋग्वैदिक काल में आर्यव्रत के नाम से जाना जाता था।
- भारत का नाम एक महान राजा भरत के नाम पर पड़ा था।
- ईरान के निवासियों ने भारत का नाम हिंदुस्तान दिया था।
- यूनानी निवासियों के द्वारा भारत का नाम इण्डिया दिया था।
- भारत ने अपने आखिरी के एक लाख वर्षो के इतिहास में किसी भी देश पर स्वयं से आक्रमण नहीं किया।
- शतरंज की खोज भी भारत में हुई थी।
- बीजगणित ,त्रिकोणमिति और कलन का अध्ययन सर्वप्रथम भारत में हुआ था।
- भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवां बड़ा देश तथा प्रचीन सभ्यताओं में से एक है।
- स्थान मूल्य प्रणाली ,और दशमलव प्रणाली का विकास भारत में 100 B.C में हुआ था।
- भारत ही एक ऐसा देश है जहां विश्व में सबसे अधिक डाकखाने स्थित हैं।
- विश्व का सबसे विश्वविद्यालय 700 बी सी में तक्षशिला में स्थापित किया गया था।
- वर्ष 1896 तक भारत विश्व में एक मात्र हीरे का स्रोत था।
भारत की विश्व ग्लोब में स्थिति
- भारत विश्व के ग्लोब मानचित्र पर उत्तर पूर्व दिशा व इशान कोण पर स्थित है।
भारत की भूगोलिक संरचना
- भारत का कुल क्षेत्रफल 3207263 वर्ग किमी है।
- पृथ्वी का कुल क्षेत्रफल 50.9 करोड़ वर्ग किलोमीटर है। (लगभग 51 करोड़ वर्ग किलोमीटर)
- भारत विश्व के कुल क्षेत्र फल का 2.4 % भाग है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां बड़ा देश है।
- भारत की कुल जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 121 करोड़ (1200854977) है।
- भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5 % भाग निवास करता है।
- भारत जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद दूसरा स्थान है।
- भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान (342239 ) वर्ग किलोमीटर है।
- भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा 3720 वर्ग किलोमीटर है।
- भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केंद्रशासित राज्य अण्डमान निकोबार द्वीप समूह 8249 वर्ग किमी है।
- भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा केंद्रशासित राज्य लक्षद्वीप मात्र 32 वर्ग किमी है।
तो दोस्तों कैसी लगी आप को हमारी ये जानकारी है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं ऐसी रोचक जानकारी के
लिए हमारे दूसरे पोस्ट भी जरूर पढ़ें।
एक टिप्पणी भेजें
Please comment on you like this post.